Saturday, April 4, 2026
29.1 C
New Delhi

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति

पारदर्शी प्रबंधन और तकनीकी नवाचार से हासिल हुई सफलता

Published on: April 0, 2026
By: BTNI
Location: Raipur, India

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और सुदृढ़ प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

Barbarika Truth News India-image= April 4, 2026
खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि Barbarika Truth
     खनिज विभाग के सचिव श्री पी दयानंद ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में 16 हजार 625 करोड़ का खनिज राजस्व अर्जित कर लक्ष्य का 98 प्रतिशत प्राप्त किया है, जो सुशासन, प्रभावी नीति क्रियान्वयन और मजबूत निगरानी व्यवस्था का प्रत्यक्ष परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल प्रभावी प्रशासनिक रणनीति का परिणाम है, बल्कि राज्य की खनिज आधारित अर्थव्यवस्था की मजबूती को भी दर्शाती है।

इस वर्ष खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले पांच वर्षों की औसत वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) 6 प्रतिशत से दोगुनी से अधिक है। यह वृद्धि राज्य शासन द्वारा अपनाए गए सुधारात्मक और तकनीकी उपायों की सफलता को रेखांकित करती है।

खनिज राजस्व में इस वृद्धि के प्रमुख कारकों में एनएमडीसी (NMDC) तथा अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के लिए डिस्पैच रूट्स का प्रभावी अनुकूलन शामिल है। इसके साथ ही, ‘खनिज 2.0’ (Khanij 2.0) जैसे आईटी-आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारदर्शिता, निगरानी और संचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

आगामी वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार का विशेष ध्यान गौण खनिजों को भी ‘खनिज 2.0’ प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर रहेगा, जिससे संपूर्ण खनन प्रणाली को डिजिटल और एकीकृत बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त, खनिज परिवहन की निगरानी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए वीटीएस (VTS), आई-चेक गेट्स (iCheck Gates) तथा ड्रोन आधारित निगरानी प्रणाली को और व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा।

“छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य खनिज संसाधनों के प्रबंधन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए राजस्व में सतत वृद्धि करना है। इन प्रयासों से न केवल राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि विकास कार्यों के लिए संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी – श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़”

Also read-

Hot this week

राहुल गांधी का सवाल – “अगर मैं राजनीति छोड़ दूं तो कितने लोग खुश होंगे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान — “अगर मैं राजनीति छोड़ दूं तो कितने लोग खुश होंगे?” — ने राष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भाजपा नेताओं ने इसे कमजोरी और चुनावी ड्रामा बताया, जबकि कांग्रेस समर्थकों ने इसे आत्ममंथन और जनभावनाओं को समझने की कोशिश करार दिया।

The Collapse of a ‘Parallel Government’ in Bastar:

After four decades of violence, fear, and extortion under a Naxal-run “parallel government,” the Bastar region of Chhattisgarh is witnessing a gradual transformation as intensified security operations weaken the protection money network and open a new chapter of stability and development.

बस्तर में ढहती ‘समानांतर सरकार’

चार दशकों तक नक्सलियों की ‘समानांतर सरकार’, जन-अदालतों और प्रोटेक्शन मनी के खौफ में जीने वाला बस्तर अब बदलते सुरक्षा हालात और सख्त रणनीति के चलते डर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के नौवें दिन छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने कप्तान किरण पिस्दा के निर्णायक गोल की बदौलत स्वर्ण पदक जीता, जबकि एथलेटिक्स में कई खिलाड़ियों ने डबल गोल्ड हासिल कर पदक तालिका में रोमांच बढ़ा दिया।

छत्तीसगढ़ की बोलियाँ मुकुट में जड़ित रत्न मणियाँ होती हैं- श्रीमती शकुंतला तरार

नई दिल्ली में आयोजित साहित्योत्सव 2026 में साहित्यकार श्रीमती शकुंतला तरार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय बोलियाँ भाषा रूपी मुकुट में जड़ी रत्न मणियों के समान हैं, जो भाषा को समृद्ध, जीवंत और सांस्कृतिक रूप से मजबूत बनाती हैं।

Topics

Fisherman by night, Abdul Fattah’s leap opens new chapter for Lakshadweep athletics

Fisherman by night and athlete by morning, 18-year-old Abdul Fattah created history by becoming the first athlete from Lakshadweep to cross the 7-metre mark in long jump, winning gold at the Khelo India Tribal Games 2026 despite training without modern sports infrastructure.

ट्विंकल खन्ना ने पॉडकास्ट में सुनाया पिता राजेश खन्ना का आश्चर्यजनक सलाह……….

अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने अपने पॉडकास्ट में पिता राजेश खन्ना से जुड़ा एक मजेदार और भावनात्मक किस्सा साझा किया, जिसमें काका ने उन्हें रिलेशनशिप को लेकर अनोखी सलाह दी थी। इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है और पिता-बेटी के खास रिश्ते की झलक पेश की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव पर दी राष्ट्र को प्रेरणादायी शुभकामनाएं

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पवनपुत्र हनुमान जी से राष्ट्र की शक्ति, समृद्धि और प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि बल, बुद्धि और विद्या के गुणों से देश का सामर्थ्य निरंतर बढ़े और भारत नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े।

Related Articles

Popular Categories