Friday, September 11, 2026
28 C
New Delhi

Tag: IronOreBlocks

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने सौंपे लिथियम ब्लॉक के कंपोजिट लाइसेंस और लौह अयस्क ब्लॉक्स के प्रीफर्ड बिडर आदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने छत्तीसगढ़ में कटघोरा स्थित देश के पहले लिथियम ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस सफल बोलीदाता को सौंपा। साथ ही दंतेवाड़ा और कांकेर जिलों के चार लौह अयस्क ब्लॉक्स के प्रीफर्ड बिडर आदेश भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त टिन के तीन सामरिक महत्व के खनिज ब्लॉक्स भारत सरकार को ई-नीलामी हेतु सौंपे गए। लिथियम, जो बैटरियों और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आवश्यक है, भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।