Monday, October 19, 2026
21.1 C
New Delhi

Tag: सावन उत्सव

हरियाली तीज भगवान शिव एवं और देवी पार्वती के पुनर्मिलन का उत्सव – श्रीमती करूणा यादव

संस्कारधानी नगरी में हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन प्रतिष्ठित मातृशक्ति की उपस्थिति में हुआ। मुख्य आयोजनकर्ता श्रीमती करूणा मधुसूदन यादव ने बताया कि यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नगर की गणमान्य महिलाओं ने शामिल होकर पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और सावन झूला झूलकर तीज उत्सव का आनंद लिया।