Sunday, April 19, 2026
29.1 C
New Delhi

Tag: रेलवे विकास

नया पंबन ब्रिज: भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सागरीय पुल, रामेश्वरम को मुख्यभूमि से जोड़ने वाली इंजीनियरिंग की अनुपम कृति

तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सागरीय पुल, नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। 2.08 किलोमीटर लंबा और 550 करोड़ की लागत से बना यह आधुनिक पुल रामेश्वरम को मुख्यभूमि से जोड़ते हुए परिवहन और पर्यटन की नई राह खोलेगा। इसकी विशेषता इसका वर्टिकल लिफ्ट सिस्टम है, जो जहाजों के गुजरने के लिए पुल के मध्य भाग को 17 मीटर ऊपर उठा सकता है। मोदी ने इसे ‘विकास और आस्था का संगम’ बताते हुए इसे भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक करार दिया।

इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन को कैबिनेट की मंजूरी, रेल नेटवर्क में आएगी क्रांति`

केंद्रीय कैबिनेट ने 5,451 करोड़ रुपये की लागत से इटारसी-नागपुर के बीच 297 किमी लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना दिल्ली-चेन्नई और मुंबई-हावड़ा कॉरिडोर के इंटरसेक्शन पर रेल क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को आर्थिक और कनेक्टिविटी लाभ प्रदान करेगी।