Tuesday, August 12, 2025
26.1 C
New Delhi

Tag: बीजेपी

पंडरिया विधायक भावना बोहरा “उत्कृष्ट विधायक” पुरस्कार से सम्मानित हुई

छत्तीसगढ़ की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के "उत्कृष्ट विधायक" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विधानसभा में सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संसदीय प्रक्रियाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला। राज्यपाल रमेन डेका ने विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। भावना ने इस सम्मान को पंडरिया की जनता को समर्पित करते हुए इसे एक बड़ी जिम्मेदारी बताया।

राज ठाकरे की बदलती सियासी चाल: फडणवीस की 2019 की भविष्यवाणी फिर चर्चा में

राज ठाकरे की बदलती राजनीतिक रणनीतियों ने एक बार फिर महाराष्ट्र की सियासत में चर्चा को जन्म दे दिया है। 2019 में देवेंद्र फडणवीस द्वारा की गई भविष्यवाणी—राज ठाकरे हर पांच साल में रुख बदलते हैं—अब सच होती दिख रही है। कभी मोदी समर्थक, फिर विरोधी, और अब उद्धव ठाकरे के साथ खड़े राज ठाकरे क्या आने वाले चुनाव में कांग्रेस का दामन थामेंगे? यही सवाल अब राजनीतिक गलियारों में गूंज रहा है।

दिल्ली में अवैध मीट दुकानों पर सख्ती, पर्यावरण मंत्री सिरसा का 24 घंटे का अल्टीमेटम

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अवैध मीट दुकानों और ढाबों पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राजौरी गार्डन दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि ये प्रतिष्ठान न केवल प्रदूषण फैला रहे हैं बल्कि रिहायशी इलाकों में असुरक्षा का माहौल भी बना रहे हैं। मंत्री ने टास्क फोर्स गठन, बिजली-पानी काटने और सीलिंग की कार्रवाई के साथ ही मीट दुकानों के लिए स्वच्छता और लाइसेंस नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी है।

अमित शाह का इंदिरा गांधी पर तीखा हमला, आपातकाल को बताया सत्ता की भूख का परिणाम

गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस और इंदिरा गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे "सत्ता की भूख" का परिणाम बताते हुए कहा कि आपातकाल लोकतंत्र की हत्या और संविधान का उल्लंघन था। कांग्रेस ने जवाब में बीजेपी पर राजनीतिक स्टंट का आरोप लगाया।