Saturday, August 2, 2025
31.1 C
New Delhi

Tag: बकरीद 2025

असम में उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश

असम के धुबरी जिले में मंदिर के पास कथित गोमांस फेंके जाने की घटना ने सांप्रदायिक तनाव को जन्म दिया है। स्थिति के नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने "देखते ही गोली मारने" का आदेश जारी किया है। 'नबीन बांग्ला' संगठन द्वारा लगाए गए भड़काऊ पोस्टर और 'गोमांस माफिया' के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। तनावपूर्ण माहौल के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।

दिल्ली में बकरीद की तैयारियां जोरों पर, खुले में पशु कुर्बानी पर रोक

दिल्ली में बकरीद 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार प्रशासन और धार्मिक नेताओं ने खुले में पशु कुर्बानी पर सख्ती दिखाई है। दिल्ली के मेयर ने स्वच्छता और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ‘ग्रीन ईद’ मनाने की अपील की है। धार्मिक नेताओं ने भी सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी से बचने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया है। लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद सहित कई धर्मगुरुओं ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।