Tuesday, October 27, 2026
31 C
New Delhi

Tag: पुतला_दहन

ऑपरेशन में महिला की मौत का मामला फिर गरमाया

शुक्ला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में द्रौपदी साहू की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर मंगलवार को कांग्रेस और एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने CMHO कार्यालय का घेराव कर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया और अस्पताल को तत्काल बंद करने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिला स्तरीय चक्का जाम और बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।