Thursday, October 29, 2026
20 C
New Delhi

Tag: नगर निगम राजनांदगांव

महापौर ने ली विभागीय बैठक

राजनांदगांव में महापौर मधुसूदन यादव ने विभागीय बैठक लेकर गणेश पर्व को ध्यान में रखते हुए पेचवर्क, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई और जलापूर्ति की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में वूमेन फार ट्री योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उद्यान संरक्षण, भवन अनुज्ञा, राजस्व वसूली और स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

पेयजल समस्या को लेकर आंदोलन

राजनांदगांव के पटरी पार क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर लोगों ने जबरदस्त चक्का जाम किया। पूर्व महापौर हेमा देशमुख और उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन ने नगर निगम प्रशासन को मजबूर कर दिया कि वे मौके पर पहुंचकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दें।