Tuesday, September 23, 2025
30.1 C
New Delhi

Tag: झारखंड मुक्ति मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, झारखंड के दिग्गज नेता का निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। 81 वर्षीय ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त को निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है और झारखंड सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी नेता शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे दिशोम गुरु ने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन से झारखंड और आदिवासी राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन, आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई थी।