Tuesday, June 30, 2026
39.1 C
New Delhi

Tag: जैविक खेती

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत राजनांदगांव जिले के गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित

भारत सरकार के सहयोग से चलाए जा रहे "विकसित कृषि संकल्प अभियान" के अंतर्गत राजनांदगांव जिले के छह गांवों में कृषि जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बीज उपचार, जैविक खाद निर्माण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण और कृषि की समसामयिक तकनीकों पर किसानों को प्रशिक्षित किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और जैविक खेती को अपनाने की दिशा में प्रेरित हुए।

ALVA Foundation और कृषि विभाग लांजी (जिला बालाघाट) की पहल से रागी की जैविक फसल बनी प्रेरणा का स्रोत — किसानों में जागरूकता बढ़ी

ALVA Foundation और कृषि विभाग लांजी (जिला बालाघाट) द्वारा 5 एकड़ में जैविक रागी फसल का प्रदर्शन क्षेत्र विकसित कर किसानों के बीच जागरूकता की नई लहर पैदा की गई है। जीरो टिलेज तकनीक और रसायन मुक्त खेती जैसे उपायों ने किसानों को प्रेरित किया है, जिससे वे अब रागी की खेती की ओर रुख कर रहे हैं।