Thursday, October 29, 2026
19 C
New Delhi

Tag: जलभराव

मिलेनियम सिटी की बदहाली, बीजेपी शासित केंद्र और राज्य में भी नहीं बदली तस्वीर

गुरुग्राम, जिसे कभी भारत की ‘मिलेनियम सिटी’ कहा जाता था, अब बदहाली का शिकार हो चुका है। केंद्र और हरियाणा में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद, साथ ही सांसद, विधायक और मेयर तक बीजेपी के होने के बावजूद शहर में जलभराव, टूटी सड़कें, बिजली कटौती, पानी की किल्लत और कचरा प्रबंधन जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। नागरिकों का कहना है कि गुरुग्राम अब ‘अमीरों का स्लम’ बन चुका है। प्रशासन और जीएमडीए द्वारा हाल ही में सफाई और कचरा प्रबंधन अभियान शुरू किए गए हैं, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि असली कारण अनियोजित विकास और कमजोर बुनियादी ढांचा है।

गोल्फ कोर्स रोड, गुड़गांव: 100 करोड़ की संपत्तियों के बीच बाढ़ का कहर

गुड़गांव का गोल्फ कोर्स रोड, जहां 100 करोड़ रुपये तक की लग्जरी संपत्तियां स्थित हैं, हाल की बारिश में जलभराव से बेहाल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़कें तालाब में बदलती दिखीं और महंगी कारें पानी में डूबी नजर आईं। निवासियों ने प्रशासन और कमजोर ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी महंगी संपत्तियों के बावजूद हर मानसून में यही हाल होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं हुआ तो इस इलाके की रियल एस्टेट कीमतों पर असर पड़ सकता है।