Thursday, August 7, 2025
28.1 C
New Delhi

Tag: छत्तीसगढ़ संस्कृति

विधायक भावना वोहरा कांवड़ियों के साथ आज पहुंचेंगी भोरमदेव

पंडरिया की विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकली 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अमरकंटक से शुरू हुई यह पुण्य यात्रा रविवार को भोरमदेव मंदिर में शिव जलाभिषेक के साथ सम्पन्न होगी। बोड़ला में कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया गया, और अंतिम चरण की यह आध्यात्मिक यात्रा शिवभक्ति, एकता और ऊर्जा का संदेश लेकर चल रही है।

छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक पर्व हरेली तिहार पूरे राज्य में उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में पारंपरिक पूजा अर्चना की, वहीं विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंत्री टंकराम वर्मा के आयोजन में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। गांवों में गेड़ी नृत्य, राउत नाचा और लोक व्यंजनों ने त्योहार को जीवंत बना दिया।

हरेली तिहार: छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति का जीवंत उत्सव

छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इसे माटी, संस्कृति व कृषि परंपराओं का उत्सव बताया। मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक यंत्रों की पूजा, लोकनृत्य और कृषि प्रदर्शनी जैसे आयोजन इस पर्व की जीवंतता का प्रतीक बने।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को भावभीनी श्रद्धांजलि

पद्मश्री सम्मानित प्रख्यात हास्य कवि और व्यंग्यकार डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। डॉ. दुबे ने अपने हास्य, व्यंग्य और साहित्यिक योगदान से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। उनकी रचनात्मक विरासत और मंचीय प्रस्तुतियां हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच का सांस्कृतिक कार्यक्रम रवेली में संपन्न

छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच द्वारा रवेली में दाऊ मंदराजी की स्मृति में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न। जानिए इस आयोजन की खास बातें।

डॉ. रमन सिंह को ओमप्रकाश साहू ने “पुरखा के सुरता” की प्रति भेंट की

कर्मा जयंती समारोह में डॉ. रमन सिंह को ओमप्रकाश साहू ने "पुरखा के सुरता" भेंट की। जानिए पुस्तक की विशेषताएँ।