Tuesday, July 8, 2025
31.5 C
New Delhi

Tag: कृषि तकनीक

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत राजनांदगांव जिले के गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित

भारत सरकार के सहयोग से चलाए जा रहे "विकसित कृषि संकल्प अभियान" के अंतर्गत राजनांदगांव जिले के छह गांवों में कृषि जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बीज उपचार, जैविक खाद निर्माण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण और कृषि की समसामयिक तकनीकों पर किसानों को प्रशिक्षित किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और जैविक खेती को अपनाने की दिशा में प्रेरित हुए।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह का ऐलान, ‘लैब को लैंड से जोड़ने’ की मुहिम शुरू

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘लैब टू लैंड’ पहल की घोषणा करते हुए कहा कि अब वैज्ञानिक अनुसंधानों को सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा। 29 मई से 12 जून 2025 तक चलने वाले 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के तहत कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को उन्नत तकनीक, बीज और समाधान उपलब्ध कराएंगे। इस अभियान से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादकता में क्रांतिकारी सुधार की उम्मीद है।