Tuesday, October 20, 2026
30 C
New Delhi

Tag: ग्राम प्रधान

22 साल की साक्षी रावत बनीं उत्तराखंड की सबसे कमउम्र ग्राम प्रधान, देश की सबसे युवा सरपंच का गौरव हासिल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के दूरस्थ कुई गाँव ने इतिहास रच दिया है। मात्र 22 वर्ष की उम्र में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग स्नातक साक्षी रावत ने 76% वोटों से जीत हासिल कर राज्य की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान और देश की सबसे युवा सरपंच बनने का गौरव पाया है। पर्वतीय पलायन रोकने और गाँव को स्मार्ट सुविधाओं से जोड़ने के संकल्प के साथ साक्षी नई पीढ़ी के सशक्त नेतृत्व की मिसाल बन गई हैं। गाँव में उनकी जीत पर उत्सव का माहौल है और पूरे राज्य से उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं।