मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दहेज-मुक्त विवाह की एक मिसाल सामने आई, जहां दूल्हे के पिता ने दहेज में मिले 51 लाख रुपये लौटा दिए और सिर्फ 1 रुपया व नारियल लेकर शादी संपन्न कराई। यह कदम समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश बनकर उभरा है।
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां 103 वर्षीय महिला को मृत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, लेकिन चिता से पहले ही उनमें जीवन के लक्षण दिखे। यह घटना शोक के माहौल को अचानक खुशी और जश्न में बदल गई।
लोहड़ी के उत्सव में पंजाबी संस्कृति की पहचान रही परांदी अब नए जमाने के अंदाज़ में नजर आ रही है। रंग-बिरंगे डिजाइन, मिरर वर्क और चार्म्स के साथ परांदी 2026 में फैशन और परंपरा का खूबसूरत संगम बन गई है।
लीक हुई तस्वीरों में Apple के पिंक और येलो रंग के AirPods प्रोटोटाइप सामने आए हैं, जो दिखाते हैं कि कंपनी ने कभी रंगीन डिजाइन को लेकर भी गंभीर प्रयोग किए थे।
जनवरी 2026 में लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और गणतंत्र दिवस सहित कई प्रमुख छुट्टियां और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दिवस पड़ रहे हैं, जो महीने को खास बनाते हैं।
सूरत के तीन इंजीनियरिंग छात्रों ने AI से लैस ‘गरुड़’ नाम की ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की है, जो वॉयस कमांड पर चलती है और 220 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है।