Tuesday, June 30, 2026
39.1 C
New Delhi

Tag: NDPS एक्ट

डोंगरगढ़ के योगाश्रम में गांजा बेचने वाला बाबा गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास एक फार्महाउस में संचालित योगाश्रम की आड़ में नशे का धंधा करने वाले एक फर्जी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। SDOP आशीष कुंजाम के नेतृत्व में हुई छापेमारी में करीब 2 किलो गांजा, नशीली दवाएं और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। आरोपी बाबा के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भी जांच जारी है।

क्राइम ब्रांच ने 50 लाख की अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने साहिबाबाद से 50 लाख रुपये कीमत की 2 किलो अफीम के साथ झारखंड के अंतरराज्यीय तस्कर शंभू को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। शंभू एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में है और पूछताछ जारी है।