Thursday, March 26, 2026
34.4 C
New Delhi

Tag: सेठ गणेश

सदर गणेश बाल मंडल : राजनांदगांव की परंपरा और आस्था का प्रतीक मारवाड़ी सेठ गणेश

संस्कारधानी के हृदय स्थल सदर बाजार की पहचान सदर गणेश बाल मंडल है, जो 1960 से लगातार गणेश प्रतिमा की स्थापना कर रहा है। यहां विराजमान गणपति को ‘सेठ गणेश’ या ‘मारवाड़ी गणेश’ के नाम से जाना जाता है। भव्य राजस्थानी श्रृंगार और रिद्धि–सिद्धि की अलंकारिक सजावट इसे खास बनाती है। लोगों की आस्था है कि यहां अर्जी लगाने से विवाह और संतान से जुड़ी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर साल गणपति आगमन से विसर्जन तक भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है और पूरा बाजार भक्तिमय हो उठता है।