Monday, September 15, 2025
33.1 C
New Delhi

Tag: शिक्षा में हिंदी

केन्द्रीय विद्यालय संगठन को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2024-25 से सम्मानित

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को वर्ष 2024-25 के लिए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रतिष्ठित राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (द्वितीय स्थान) से सम्मानित किया गया। गांधीनगर में आयोजित 5वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में केवीएस की आयुक्त सुश्री प्राची पाण्डेय ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह सम्मान केवीएस के उन प्रयासों का प्रतीक है जिनसे हिंदी न केवल शैक्षिक और प्रशासनिक कार्यों में, बल्कि सांस्कृतिक एकता के प्रतीक के रूप में भी सशक्त हुई है।