Tuesday, September 23, 2025
34.1 C
New Delhi

Tag: रमन सिंह

राजनांदगांव ने रचा इतिहास, आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन में प्रदेश में प्रथम

राजनांदगांव ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। रक्षाबंधन से पहले इस उपलब्धि ने जिले को गौरव से भर दिया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को यह कार्ड सौंपा और योजना के तहत अब तक 36,511 परिवारों को लाभांवित किया जा चुका है।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा “उत्कृष्ट विधायक” पुरस्कार से सम्मानित हुई

छत्तीसगढ़ की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के "उत्कृष्ट विधायक" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विधानसभा में सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संसदीय प्रक्रियाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला। राज्यपाल रमेन डेका ने विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। भावना ने इस सम्मान को पंडरिया की जनता को समर्पित करते हुए इसे एक बड़ी जिम्मेदारी बताया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: पहले दिन पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त को श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत गरिमामय माहौल में हुई, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सभी प्रमुख नेताओं ने पूर्व राज्यपाल स्व. शेखर दत्त को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके योगदान को राज्य और देश के लिए अतुलनीय बताया गया।

पेयजल समस्या को लेकर आंदोलन

राजनांदगांव के पटरी पार क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर लोगों ने जबरदस्त चक्का जाम किया। पूर्व महापौर हेमा देशमुख और उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन ने नगर निगम प्रशासन को मजबूर कर दिया कि वे मौके पर पहुंचकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दें।

मंडल गठन के बाद जनकल्याण योजनाओं में आई रफ्तार, श्रमिकों को ई-रिक्शा से मिल रहा आत्मनिर्भरता का वरदान

राजनांदगांव में मंडल गठन के बाद जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है। 27 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा 9 महिला श्रमिकों को दीदी सहायता योजना अंतर्गत ई-रिक्शा वितरित किए जाएंगे, जिससे मजदूर वर्ग में खुशी की लहर है।