Saturday, April 11, 2026
23.1 C
New Delhi

Tag: भाजपा

शब्दों की सियासत और संदेश का निशाना

नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर सीधे हमले के बजाय संकेतों के माध्यम से राजनीतिक संदेश देने की रणनीति स्पष्ट दिखाई दी। भारत मंडपम में हुई घटना के संदर्भ में दिए गए बयान ने विपक्ष और कांग्रेस के बीच राजनीतिक रेखा खींचते हुए मीडिया नैरेटिव और राजनीतिक जिम्मेदारी पर नई बहस छेड़ दी है।

महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए हाई-वोल्टेज मतदान शुरू, बीएमसी पर सबकी नजर

महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए आज मतदान हो रहा है। इनमें देश का सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) भी शामिल है। सत्तारूढ़ महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। मतदान 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा, जबकि नतीजे 16 जनवरी को घोषित होंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि “भारतीय आपस में लड़ेंगे और भारत का पतन होगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरों के दौरान भारत को लेकर दिए गए बयानों पर देश की राजनीति में तीखी बहस छिड़ गई है। भाजपा ने इन टिप्पणियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है, जबकि कांग्रेस का कहना है कि यह लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव को लेकर चिंता की अभिव्यक्ति है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्टी का आयोजन:

राजनांदगांव शहर के प्रतिबंधित जलाशय क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा आयोजित पार्टी ने प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस नेता निखिल द्विवेदी ने इस मामले में भाजपा नेताओं और निगम अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से लिखित में अनुमति विवरण मांगा है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन इस प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है।

पूर्व रॉ चीफ विक्रम सूद का सनसनीखेज खुलासा:

पूर्व रॉ चीफ विक्रम सूद ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में जॉर्ज सोरोस और भारतीय विपक्ष के बीच संभावित गठजोड़ पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एनजीओ और बाहरी ताकतों से मिलने वाली फंडिंग आंतरिक खतरे को और गंभीर बनाती है। भाजपा ने इसे सही ठहराया जबकि विपक्ष ने बेबुनियाद आरोप बताया। यह बयान राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी फंडिंग को लेकर नई बहस छेड़ रहा है।

🔥 दिल्ली के बाद अब हैदराबाद में भी भगवा परचम, अभाविप ने लहराई प्रचंड जीत 🔥

दिल्ली यूनिवर्सिटी के बाद अब हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सभी छह पदों पर कब्ज़ा जमाया है। सात साल बाद हुई इस शानदार वापसी को विशेषज्ञ न सिर्फ छात्रसंघ चुनाव का परिणाम मान रहे हैं, बल्कि इसे Gen-Z की ओर से राष्ट्रवादी राजनीति के समर्थन और राहुल गांधी के हालिया बयानों का करारा जवाब भी बताया जा रहा है।

🚨 कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ रंगेहाथ पकड़ाई,

कर्नाटक हाईकोर्ट ने मालेुर (कोलार) से कांग्रेस विधायक के. वाई. नंजेगौड़ा की 2023 की जीत को अमान्य करार देते हुए मतगणना दोबारा कराने का आदेश दिया है। भाजपा प्रत्याशी के. एस. मंजनाथ गौड़ा की याचिका पर सुनाए गए इस फैसले से कांग्रेस पर वोट चोरी के आरोप और गहरे हो गए हैं। कोर्ट ने आदेश पर 30 दिन की रोक लगाई है ताकि नंजेगौड़ा सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकें।

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: एनडीए की मजबूत स्थिति, सी.पी. राधाकृष्णन की जीत तय

भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है। तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए ने उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें 425 वोटों का समर्थन सुनिश्चित माना जा रहा है। जीत के लिए आवश्यक 392 वोटों से अधिक संख्या होने के कारण उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वाईएसआरसीपी और बीजेडी जैसे दलों का संभावित समर्थन एनडीए की बढ़त को और मजबूत करेगा।

उपराष्ट्रपति पद के लिए सी.पी. राधाकृष्णन होंगे एन डी ए के उम्मीदवार

एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने यह घोषणा की। राधाकृष्णन दो बार सांसद रह चुके हैं और लंबे राजनीतिक अनुभव के साथ अब एनडीए की ओर से इस महत्वपूर्ण चुनाव में उतरेंगे। चुनाव 9 सितंबर को होगा।

तरुण चुघ का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: “विदेशी आकाओं की स्क्रिप्ट पर नाच रही कांग्रेस”

भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर विदेशी ताकतों के इशारे पर देश की छवि और सेना की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर निराधार आरोप लगाना कांग्रेस का राजनीतिक हथकंडा बन गया है, जिसे देश की जनता अब सहन नहीं करेगी।

अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष की धज्जियां उखाड़ कर चिथड़े चिथड़े कर दिया

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पाकिस्तान और चीन का 'एजेंट' होने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए आतंकवाद पर उसके नरम रवैये को आड़े हाथों लिया। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों और 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का हवाला देते हुए उन्होंने कांग्रेस के इतिहास और नेहरू-गांधी परिवार की नीतियों पर भी तीखा हमला बोला। शाह के हमले से विपक्ष सन्न रह गया, जबकि सत्तापक्ष ने उनके बयान का जोरदार समर्थन किया।

सत्यपाल मलिक का बयान: “बागी हो सकता हूं, लेकिन गद्दार नहीं

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने हालिया आलोचनाओं के जवाब में कहा है, "मैं बागी हो सकता हूं, लेकिन गद्दार नहीं।" पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार की आलोचना के बाद शुरू हुए विवाद में उन्होंने खुद को किसान समुदाय का बेटा बताते हुए दोहराया कि वे कभी झुके नहीं। उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।