Friday, February 6, 2026
14.1 C
New Delhi

Tag: बुनियादी ढांचा विकास

नया पंबन ब्रिज: भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सागरीय पुल, रामेश्वरम को मुख्यभूमि से जोड़ने वाली इंजीनियरिंग की अनुपम कृति

तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सागरीय पुल, नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। 2.08 किलोमीटर लंबा और 550 करोड़ की लागत से बना यह आधुनिक पुल रामेश्वरम को मुख्यभूमि से जोड़ते हुए परिवहन और पर्यटन की नई राह खोलेगा। इसकी विशेषता इसका वर्टिकल लिफ्ट सिस्टम है, जो जहाजों के गुजरने के लिए पुल के मध्य भाग को 17 मीटर ऊपर उठा सकता है। मोदी ने इसे ‘विकास और आस्था का संगम’ बताते हुए इसे भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक करार दिया।

नितिन गडकरी ने बेनकाब की कांग्रेस की नाकाम नीतियां, फर्जी खबरों का पर्दाफाश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस की तथाकथित उदारीकरण नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें असमानता बढ़ाने वाला करार दिया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे फर्जी वीडियो क्लिप्स पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की जनता अब इन भ्रामक प्रचारों से गुमराह नहीं होगी। गडकरी ने मोदी सरकार की जनकेंद्रित उपलब्धियों, विशेषकर बुनियादी ढांचे और समावेशी विकास को प्रमुखता से रेखांकित किया, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।