Thursday, April 16, 2026
24.1 C
New Delhi

Tag: नितिन गडकरी

निर्माण भारत समिट : ग्रीन फ्यूल और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर गडकरी का जोर

नई दिल्ली में आयोजित निर्माण भारत समिट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत का भविष्य ग्रीन फ्यूल और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर है। उन्होंने इथेनॉल, बायो-सीएनजी और ग्रीन हाइड्रोजन को प्रदूषण नियंत्रण और किसानों की आय बढ़ाने का साधन बताया। साथ ही, हाईवे नेटवर्क और वैकल्पिक यातायात मार्गों के विकास को देश की आर्थिक प्रगति के लिए आवश्यक करार दिया।

नितिन गडकरी ने बेनकाब की कांग्रेस की नाकाम नीतियां, फर्जी खबरों का पर्दाफाश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस की तथाकथित उदारीकरण नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें असमानता बढ़ाने वाला करार दिया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे फर्जी वीडियो क्लिप्स पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की जनता अब इन भ्रामक प्रचारों से गुमराह नहीं होगी। गडकरी ने मोदी सरकार की जनकेंद्रित उपलब्धियों, विशेषकर बुनियादी ढांचे और समावेशी विकास को प्रमुखता से रेखांकित किया, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ को मिली 4-लेन सड़क की सौगात, अंबिकापुर-गढ़वा नेशनल हाईवे को मिली नई गतिउपशीर्षक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से अंबिकापुर-गढ़वा नेशनल हाईवे को फोर-लेन में बदलने की ₹450 करोड़ की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्वीकृत इस योजना से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार, पर्यटन और सड़क सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना राज्य के उत्तरी हिस्से को विकास की नई दिशा देने में सहायक होगी।