Monday, April 13, 2026
30.1 C
New Delhi

Tag: निखिल_द्विवेदी

प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्टी का आयोजन:

राजनांदगांव शहर के प्रतिबंधित जलाशय क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा आयोजित पार्टी ने प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस नेता निखिल द्विवेदी ने इस मामले में भाजपा नेताओं और निगम अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से लिखित में अनुमति विवरण मांगा है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन इस प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है।

ऑपरेशन में महिला की मौत का मामला फिर गरमाया

शुक्ला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में द्रौपदी साहू की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर मंगलवार को कांग्रेस और एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने CMHO कार्यालय का घेराव कर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया और अस्पताल को तत्काल बंद करने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिला स्तरीय चक्का जाम और बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।