Friday, February 6, 2026
14.1 C
New Delhi

Tag: नागरिक समस्याएं

मिलेनियम सिटी की बदहाली, बीजेपी शासित केंद्र और राज्य में भी नहीं बदली तस्वीर

गुरुग्राम, जिसे कभी भारत की ‘मिलेनियम सिटी’ कहा जाता था, अब बदहाली का शिकार हो चुका है। केंद्र और हरियाणा में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद, साथ ही सांसद, विधायक और मेयर तक बीजेपी के होने के बावजूद शहर में जलभराव, टूटी सड़कें, बिजली कटौती, पानी की किल्लत और कचरा प्रबंधन जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। नागरिकों का कहना है कि गुरुग्राम अब ‘अमीरों का स्लम’ बन चुका है। प्रशासन और जीएमडीए द्वारा हाल ही में सफाई और कचरा प्रबंधन अभियान शुरू किए गए हैं, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि असली कारण अनियोजित विकास और कमजोर बुनियादी ढांचा है।