Thursday, November 6, 2025
16.1 C
New Delhi

Tag: नरेंद्र मोदी

नया पंबन ब्रिज: भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सागरीय पुल, रामेश्वरम को मुख्यभूमि से जोड़ने वाली इंजीनियरिंग की अनुपम कृति

तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सागरीय पुल, नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। 2.08 किलोमीटर लंबा और 550 करोड़ की लागत से बना यह आधुनिक पुल रामेश्वरम को मुख्यभूमि से जोड़ते हुए परिवहन और पर्यटन की नई राह खोलेगा। इसकी विशेषता इसका वर्टिकल लिफ्ट सिस्टम है, जो जहाजों के गुजरने के लिए पुल के मध्य भाग को 17 मीटर ऊपर उठा सकता है। मोदी ने इसे ‘विकास और आस्था का संगम’ बताते हुए इसे भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक करार दिया।

उपराष्ट्रपति पद के लिए सी.पी. राधाकृष्णन होंगे एन डी ए के उम्मीदवार

एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने यह घोषणा की। राधाकृष्णन दो बार सांसद रह चुके हैं और लंबे राजनीतिक अनुभव के साथ अब एनडीए की ओर से इस महत्वपूर्ण चुनाव में उतरेंगे। चुनाव 9 सितंबर को होगा।

तरुण चुघ का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: “विदेशी आकाओं की स्क्रिप्ट पर नाच रही कांग्रेस”

भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर विदेशी ताकतों के इशारे पर देश की छवि और सेना की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर निराधार आरोप लगाना कांग्रेस का राजनीतिक हथकंडा बन गया है, जिसे देश की जनता अब सहन नहीं करेगी।

कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन: नए भारत की प्रशासनिक शक्ति का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अत्याधुनिक कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया। यह भवन सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आधुनिक तकनीकों और पर्यावरण-अनुकूल डिज़ाइन से युक्त यह इमारत प्रशासनिक दक्षता को नई दिशा देने के साथ-साथ 'विकसित भारत 2047' के सपने को भी बल प्रदान करती है।

भारत ने दुनिया को बता दिया एक चुटकी सिंदूर की कीमत

28 जुलाई 2025 को लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान लोजपा (राम विलास) की युवा सांसद शांभवी चौधरी ने अपने ओजपूर्ण भाषण से देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय आत्मसम्मान को मुखरता से रखा। कश्मीर में हुए हिंदुओं के नरसंहार के बाद पाकिस्तान में घुसकर 100 से अधिक आतंकियों को मारने वाले इस ऑपरेशन को ‘सिंदूर’ नाम देकर भारत ने मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा का संदेश दिया। शांभवी ने कहा, “यह नया भारत है, जो डिप्लोमेसी से लेकर डेस्ट्रक्शन तक का रास्ता जानता है।” उनके भाषण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह ने सराहना की, और सोशल मीडिया पर उनकी क्लिप वायरल हो गई।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास पर मिला मार्गदर्शन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात कर राज्य के विकास और जनकल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन राज्य को ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर कर रहा है।

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047लॉन्च

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने "छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047" लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य राज्य को औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाकर विकसित भारत के सपने को साकार करना है। योजना में मैन्यूफैक्चरिंग, पावर, स्टील, हरित ऊर्जा, और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला: राष्ट्रीय सुरक्षा पर विजनहीनता का लगाया आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि आजादी के बाद उसके गलत फैसलों के कारण देश आज भी राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर नुकसान झेल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान पीएम ने कहा कि कांग्रेस की विजनहीनता ने भारत को कमजोर किया, जबकि उनकी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। कांग्रेस ने इस पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया।

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: भारत की UNSC सीट के लिए नेहरू को ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता न मिलने के लिए जवाहरलाल नेहरू की नीतियां जिम्मेदार थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू के चीन के प्रति नरम रुख और आदर्शवादी दृष्टिकोण के चलते भारत को यह ऐतिहासिक मौका गंवाना पड़ा, जिससे चीन को लाभ हुआ। शाह के इस बयान से राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार मोदी, 6 जुलाई 2026 को लिखेंगे नया इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जुलाई 2026 को पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उनकी नेतृत्व क्षमता और जनसमर्थन का प्रमाण है, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक स्थिरता का भी प्रतीक है।

“80 के खड़गे ने 75 के मोदी को दी रिटायरमेंट की सलाह

80 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 75 वर्षीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिटायरमेंट की सलाह देकर सियासी माहौल गर्म कर दिया है। मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि "उम्र सिर्फ एक नंबर है," जिससे यह बयानबाजी अब सोशल मीडिया से लेकर संसद तक चर्चा का विषय बन गई है।

RSS से जुड़ने पर कम्युनिस्टों ने जिसकी दोनों टांगें काट दी थी उसे भाजपा ने भेजा राज्य सभा

भारतीय जनता पार्टी ने केरल के कन्नूर जिले से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता और RSS स्वयंसेवक सी. सदानंद मास्टर को राज्यसभा के लिए नामांकित कर एक प्रेरणादायी संदेश दिया है। कम्युनिस्ट हिंसा में दोनों टांगें गंवाने के बावजूद राष्ट्रसेवा से नहीं डिगने वाले मास्टर का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। यह नामांकन BJP की उस विचारधारा को सशक्त करता है जो समर्पण और बलिदान को सर्वोच्च स्थान देती है।