Sunday, May 31, 2026
27.1 C
New Delhi

Tag: डॉ. रमन सिंह

राजनीतिक सोच को दर्शाती एक घटना

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर राजनीतिक दलों की अलग-अलग सोच को डॉ. बिनायक सेन की गिरफ्तारी और उसके बाद की राजनीतिक घटनाओं के संदर्भ में समझा जा सकता है। डॉ. रमन सिंह और कांग्रेस नेतृत्व के बीच नीति दृष्टिकोण का अंतर उस दौर की सुरक्षा और राजनीतिक बहस का प्रमुख प्रतीक बनकर सामने आया।

डॉ. रमन सिंह का सफल ऑपरेशन, राजनांदगांव सहित प्रदेश में खुशी की लहर

डॉ. रमन सिंह का तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित अस्पताल में स्लिप डिस्क का सफल ऑपरेशन होने की खबर से राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ऑपरेशन की सफलता की सूचना मिलते ही समर्थकों और आम नागरिकों ने राहत व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में गंभीर बीमारी के मरीजों का ईलाज कर चिकित्सकों ने की अमूल्य सेवा : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 30 विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 2,056 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। शिविर में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, आयुष्मान कार्ड वितरण, निःशुल्क दवाई वितरण और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय भी किया गया। गंभीर रोगियों की निरंतर देखभाल एवं फॉलो-अप पर विशेष जोर दिया गया।

राजनांदगांव में प्रोजेक्ट त्रिनेत्र का शुभारंभ, डॉ. रमन सिंह ने किया एकीकृत कंट्रोल रूम का उद्घाटन

राजनांदगांव में प्रोजेक्ट त्रिनेत्र के तहत अत्याधुनिक एकीकृत कंट्रोल रूम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया। यह तकनीक-आधारित पहल शहर की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाएगी।

डाक्टर रमन द्वारा लगभग 13 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का  लोकार्पण एवं भूमिपूजन

राजनांदगांव के ग्राम टेड़ेसरा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, सड़कों, शिक्षा एवं खेल सुविधाओं सहित 11 परियोजनाओं की शुरुआत की गई। डॉ. सिंह ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों और औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर जोर दिया।

सावन के चारों सोमवार पर कावड़ यात्रा का जिला भाजपा द्वारा भव्य स्वागत

राजनांदगांव में सावन के चारों सोमवार को जिला भाजपा द्वारा कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शिव भक्तों की टोली, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ शिवनाथ नदी से जल लेकर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों की ओर बढ़ी। पालकी यात्रा, पुष्प वर्षा और सामाजिक संगठनों की सेवाओं ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।

डॉ. रमन सिंह ने की विधायक भावना बोहरा की कांवड़ यात्रा की सराहना,

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायक भावना बोहरा की 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा की सराहना करते हुए उन्हें टेलीफोन पर शुभकामनाएं दीं। अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की यह पदयात्रा श्रद्धा, संकल्प और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन गई है।

छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक पर्व हरेली तिहार पूरे राज्य में उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में पारंपरिक पूजा अर्चना की, वहीं विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंत्री टंकराम वर्मा के आयोजन में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। गांवों में गेड़ी नृत्य, राउत नाचा और लोक व्यंजनों ने त्योहार को जीवंत बना दिया।

डॉ. रमन सिंह को ओमप्रकाश साहू ने “पुरखा के सुरता” की प्रति भेंट की

कर्मा जयंती समारोह में डॉ. रमन सिंह को ओमप्रकाश साहू ने "पुरखा के सुरता" भेंट की। जानिए पुस्तक की विशेषताएँ।