Wednesday, September 10, 2025
32.1 C
New Delhi

Tag: डॉ. रमन सिंह

राजनांदगांव में प्रोजेक्ट त्रिनेत्र का शुभारंभ, डॉ. रमन सिंह ने किया एकीकृत कंट्रोल रूम का उद्घाटन

राजनांदगांव में प्रोजेक्ट त्रिनेत्र के तहत अत्याधुनिक एकीकृत कंट्रोल रूम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया। यह तकनीक-आधारित पहल शहर की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाएगी।

डाक्टर रमन द्वारा लगभग 13 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का  लोकार्पण एवं भूमिपूजन

राजनांदगांव के ग्राम टेड़ेसरा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, सड़कों, शिक्षा एवं खेल सुविधाओं सहित 11 परियोजनाओं की शुरुआत की गई। डॉ. सिंह ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों और औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर जोर दिया।

सावन के चारों सोमवार पर कावड़ यात्रा का जिला भाजपा द्वारा भव्य स्वागत

राजनांदगांव में सावन के चारों सोमवार को जिला भाजपा द्वारा कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शिव भक्तों की टोली, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ शिवनाथ नदी से जल लेकर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों की ओर बढ़ी। पालकी यात्रा, पुष्प वर्षा और सामाजिक संगठनों की सेवाओं ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।

डॉ. रमन सिंह ने की विधायक भावना बोहरा की कांवड़ यात्रा की सराहना,

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायक भावना बोहरा की 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा की सराहना करते हुए उन्हें टेलीफोन पर शुभकामनाएं दीं। अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की यह पदयात्रा श्रद्धा, संकल्प और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन गई है।

छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की धूम

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक पर्व हरेली तिहार पूरे राज्य में उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में पारंपरिक पूजा अर्चना की, वहीं विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंत्री टंकराम वर्मा के आयोजन में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। गांवों में गेड़ी नृत्य, राउत नाचा और लोक व्यंजनों ने त्योहार को जीवंत बना दिया।

डॉ. रमन सिंह को ओमप्रकाश साहू ने “पुरखा के सुरता” की प्रति भेंट की

कर्मा जयंती समारोह में डॉ. रमन सिंह को ओमप्रकाश साहू ने "पुरखा के सुरता" भेंट की। जानिए पुस्तक की विशेषताएँ।