Saturday, October 17, 2026
24 C
New Delhi

Tag: जनसुनवाई

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों का भिलाई कूच —

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सैकड़ों किसानों ने प्रस्तावित श्री सीमेंट फैक्ट्री का विरोध करते हुए भिलाई में पर्यावरण मंडल का घेराव किया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि फैक्ट्री लगने से खेती, पानी और पूरे गांव का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। 11 दिसंबर को होने वाली जनसुनवाई को किसान अपनी निर्णायक लड़ाई मान रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि सहमति के बिना उद्योग को अनुमति दी गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

समाधान शिविरों से होगा सुशासन तिहार 2025 का तीसरा चरण प्रभावी: राजनांदगांव जिले में 68 शिविर आयोजित

राजनांदगांव जिले में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के तहत 5 से 31 मई तक 68 समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की मांगों और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। इन शिविरों में आवेदकों को एसएमएस और पावती रसीद के माध्यम से आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।