Monday, March 30, 2026
33.3 C
New Delhi

Tag: चक्रधर सम्मान

संगीत पुरौधा कला गुरु वेदमणि सिंह ठाकुर का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति – हाजरा

खैरागढ़ संगीत एवं कला विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों के राष्ट्रीय महासचिव विमल हाजरा ने कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर 'बेदम' के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें भारतीय सांस्कृतिक विरासत का महान संरक्षक बताया। उन्होंने कहा कि 'बेदम' जी का संपूर्ण जीवन संगीत की सेवा में समर्पित रहा और उनका योगदान रायगढ़ को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित करने में अमूल्य रहा। उनके निधन से कला जगत में अपूरणीय शून्यता उत्पन्न हुई है।

कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय हुए शोकमग्न

चक्रधर सम्मान से सम्मानित और रायगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संवाहक कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर 'बेदम' के निधन से संगीत और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के राष्ट्रीय महासचिव विमल हाजरा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। 'बेदम' जी की साधना और समर्पण ने रायगढ़ को सांस्कृतिक राजधानी बनाने में महती भूमिका निभाई।