Saturday, September 19, 2026
28 C
New Delhi

Tag: आध्यात्मिक नेतृत्व

जयपुर में होंगे सम्मानित राजनांदगांव के शिवशंकर जोशी

कारगिल विजय दिवस 2025 के अवसर पर 26 जुलाई को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित विजय श्री अवॉर्ड समारोह में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी श्री शिवशंकर जोशी को उनके सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 25 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और यह आयोजन भारत की शक्ति, एकता और वैश्विक समरसता का संदेश देगा।

पीएम मोदी का सांस्कृतिक संन्यास: जैन आचार्य के अभिवादन से पहले उतारे जूते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित जैन आचार्य विद्यानंद जी की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होकर भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था का परिचय दिया। समारोह के दौरान उन्होंने जैन आचार्य का अभिवादन करने से पहले जूते उतारकर भारतीय परंपराओं के सम्मान का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह क्षण न केवल आध्यात्मिक श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि पूरे देश को संस्कृति और नम्रता के संगम की प्रेरणा भी दी।