Saturday, September 12, 2026
27.1 C
New Delhi

Tag: अंबिकापुर

सूर्योदय का इंतजार खत्म! सरगुजा को मिलेगा मेडिकल कॉलेज, 100 करोड़ की मंजूरी

सरगुजा संभाग को जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने जा रही है। रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी की जानकारी देते हुए इसे डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आपसी राजनीतिक मतभेदों के कारण सरगुजा पांच वर्षों तक मेडिकल कॉलेज से वंचित रहा।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का अंबिकापुर में भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की अगवानी

अंबिकापुर स्थित महामाया एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत कर समारोह को गरिमामय बना दिया। नड्डा के इस दौरे को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और रसायन-उर्वरक क्षेत्र में नए अवसरों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य के समग्र विकास हेतु केंद्र के सहयोग को रेखांकित किया।