Tuesday, June 30, 2026
39.1 C
New Delhi

Tag: अंतरराष्ट्रीय कूटनीति

SCO दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर से इनकार, भारत ने दिखाया आतंकवाद के खिलाफ अडिग रुख

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उस संयुक्त दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया जिसमें पहलगाम आतंकी हमले की निंदा नहीं की गई थी, लेकिन बलूचिस्तान का उल्लेख किया गया था। यह साहसिक कदम भारत की आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दर्शाता है और वैश्विक मंच पर चीन-पाकिस्तान की दोहरी रणनीति के खिलाफ एक कड़ा संदेश है।

कोलंबिया ने ऑपरेशन सिंदूर पर लिया यू-टर्न

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की कूटनीतिक कुशलता के चलते कोलंबिया ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत पर की गई अपनी टिप्पणी वापस ले ली है। थरूर के नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया में भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को मजबूती से प्रस्तुत किया, जिससे भारत के पक्ष में नया समर्थन सामने आया है। इस पहल से भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति और मजबूत हुई है।