Monday, October 19, 2026
23 C
New Delhi

Tag: टीवी अभिनेत्री सगाई

‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर ने की सगाई, IIM ग्रेजुएट मिलिंद चंदवानी को कहा “हां”

टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री अविका गौर ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली है। अविका ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि यह उनकी जिंदगी का "सबसे आसान हां" था। अविका ने पोस्ट में लिखा कि वे इमोशनल हो गई थीं और फिल्मी अंदाज में सगाई के वक्त रो भी पड़ीं। मिलिंद की शांत और समझदार प्रकृति के विपरीत अविका खुद को "ड्रामा क्वीन" बताते हुए बोलीं कि दोनों एक-दूसरे को पूरी तरह संतुलित करते हैं।